फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅकी : उत्तराखंड पुलिस और हरिद्वार स्टेडियम ने जीते फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रही दो दिवसीय बालक एवं बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में हरिद्वार स्टेडियम एवं उत्तराखंड पुलिस के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस की टीम 1-0 से विजयी हो गई। बालिका वर्ग में हरिद्वार स्टेडियम एवं रोशनाबाद इलेवन के मध्य फाइनल मैच खेला गया। इसमें हरिद्वार स्टेडियम की टीम 2-1 से विजयी रही।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोदचंद्र पांडेय की ओर से विजेजी टीमों और मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, शिखा बिष्ट, दीपक चंद्र जोशी, प्रजापति कुकरेती, अक्षय राठी, राजन राणा, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें