फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: विवाहिता को भेजे अश्लील वीडियो-फोटो, कोर्ट में गवाही देने पर दी वायरल करने और हत्या की धमकी

Thu, 15 Dec 2022 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अप्राकृतिक संबंध बनाने सहित कई गंभीर धारा में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पति रिजवान की जमानत नैनीताल हाईकोर्ट से हो चुकी है। आरोप है कि 26 नवंबर को रिजवान के भाई उस्मान ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो, वीडियो भेजे। धमकी दी कि अदालत में अगर गवाही दी तो हत्या करा देंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहिता को पति के भाई ने अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर कोर्ट में गवाही देने पर इन्हें वायरल और हत्या कराने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पति कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से छूटा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोशनाबाद क्षेत्र की एक युवती की शादी कुछ साल पहले रिजवान निवासी विंडोरा, थाना मंझौला, मुरादाबाद से हुई थी। बीते वर्ष 2021 में कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की शिकायत पर पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अप्राकृतिक संबंध बनाने सहित कई गंभीर धारा में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पति रिजवान की जमानत नैनीताल हाईकोर्ट से हो चुकी है। आरोप है कि 26 नवंबर को रिजवान के भाई उस्मान ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो, वीडियो भेजे। धमकी दी कि अदालत में अगर गवाही दी तो हत्या करा देंगे। साथ ही अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


Dehradun:  डेढ़ साल पहले बनाया प्लान, फिर अधिवक्ता के घर लूट को दिया अंजाम, बोला शातिर- पैसे पर था इसे घमंड
विज्ञापन


आरोप है कि पति और उसके भाई ने वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विवाहिता ने अपनी जान का भी खतरा जताया है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें