फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खन्नानगर गोलीकांड का आरोपी नोनी पेवल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित खन्नानगर गोलीकांड का आरोपी नोनी पेवल एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कनखल पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कनखल और ज्वालापुर में मारपीट, बलवा, छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने गुंडा एक्ट में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थीं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तुषार उर्फ नोनी पेवल निवासी रविदास बस्ती कनखल के न्यायालय जेएम द्वितीय ने जान से मारने की धमकी, मारपीट सहित कई धाराओं में दर्ज मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। मगर वह हाथ नहीं आ रहा था। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश के बाद कुछ दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई थीं।
मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रविदास बस्ती स्थित अपने आवास पर आया है। जिसके बाद दबिश देते हुए उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बीते कुछ माह पहले ही खन्नानगर गोलीकांड में आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर आरोप रिहा हो गया था। थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कनखल में करीब आठ और ज्वालापुर में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें