फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट और गार्ड का नहीं होगा ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ड्यूटी पर जाने और आने वाले लोको पायलट, गार्ड व अन्य स्टाफ की ब्रीथ एनालाइजर जांच नहीं की जाएगी। जबकि सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए अब तक लोको पायलट व गार्ड को ड्यूटी पर आने व जाने पर लाबी में ब्रीथ एनालाइजर में फूंक मारनी पड़ती थी, जिससे आठ घंटे पहले तक शराब पीने की जानकारी मिल जाती है। जिसके चलते शराब पीने वाले लोको पायलट व गार्ड को ड्यूटी पर नही भेजा जाता था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में रेलवे ने कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उत्तर रेलवे के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (ओएंडएफ) जितेंद्र कुमार ने रेलवे अधिकारियों को इसके आदेश जारी किए हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लोको पायलट व गार्ड के शराब पीने की जांच ब्रीथ एनालाइजर से न की जाए। क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। यदि एक लोको पायलट संक्रमित हुआ तो ब्रीथ एनालाइजर में फूंक मारने वाले अन्य लोको पायलट व गार्ड भी संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में ड्यूटी पर आने वाले लोको पायलट व गार्ड को कड़ी निगरानी रखी जाए। शराब पीने की आशंका पर जांच कराई जाए। विशेष परिस्थिति में खून का नमूना लेकर जांच कराई जा सकती है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद मंडल मुख्यालय से मुरादाबाद, बरेली, रोजा चंदौसी, हरिद्वार, देहरादून, योगनगरी स्टेशन के लोको पायलट लाबी के प्रभारी को पत्र भेजकर इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने और ड्यूटी पर आने व जाने वाले चालकों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
--------
बायोमीट्रिक हाजिरी पर भी रोक
इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे की ओर से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी है। ड्यूटी रूम में तैनात कर्मचारी रजिस्टर पर हाजिरी लगाने का काम करेगा।
विज्ञापन

----------
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर लोको पायलट व गार्ड का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराने से मना किया गया है। यदि ड्यूटी पर जाने वाले लोको पायलट, गार्ड नशे में पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोको पायलट की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें