फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद यात्रा का होगा भव्य स्वागत : काला

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश मंत्री पुष्कर काला व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा का धर्मनगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक करके तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं आशीर्वाद यात्रा के संयोजक पुष्कर काला ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बताया कि यात्रा 17 अगस्त को रामपुर तिराहे से प्रारंभ होगी। शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह यात्रा मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, मोहंड डाट काली होते हुए देहरादून जाएगी। 18 अगस्त को देहरादून से चलकर यह यात्रा ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार शहर में प्रवेश करेगी। जहां सप्तऋषि चुंगी पर हरिद्वार और रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दूधाधारी चौक, चंडी चौक होते हुए दक्षिण काली मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा श्यामपुर कांगड़ी में शनिदेव मंदिर पर भी रुकेगी। जहां मंत्री की ओर से पूजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा चिड़ियापुर की ओर प्रस्थान करेगी। यहां श्यामपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री तिवारी, विनय रोहिल्ला, अमन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें