फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने के लिए नहीं थे पैसे, घर में की सेंधमारी

विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बीएचईएल के उपप्रबंधक के आवास से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 40 हजार रुपये की नकदी और घरेलू सामान बरामद किया है। आरोपी नशे के आदी बताए जाते हैं। नशे की लिए पैसे नहीं होने पर चोरी की।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर पांच निवासी उपप्रबंधक विवेक यादव के सरकारी आवास में चोरी हो गई थी। जिस समय चोरों ने सामान चुराया विवेक यादव शिवालिगनगर में अपने दोस्त के घर गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने कैमरे की फुटेज की मदद से चोरी के आरोप में लविश और अभय निवासी वॉटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर, मनीष निवासी संजय नगर टिबड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 40 हजार रुपये की नकदी भी मिली। आरोपियों ने चुराया लैपटॉप 70 हजार रुपये में बेच दिया। लैपटॉप बेचकर मिले रुपयों को नशीला पदार्थ खरीद लिया। आरोपियों ने बताया कि वह कालोनी में भी दूसरे अधिकारी के घर चोरी की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार लविश पहले भी एक ब्यूटीशियन के यहां चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें