फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल चौकी के पास रेडीमेड गारमेंटस की दीवार फाड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल चौकी से महज पचास कदम की दूरी पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान की दीवार तोड़कर कई हजार के कपड़े चोरी कर लिए गए। व्यापारी को चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान निवासी आसिफ की रेल चौकी के पास फैशन अड्डा के नाम से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोजाना की तरह वह सुबह करीब सवा दस बजे दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान का शटर उठाने पर उसके होश उड़े गए। उसने देखा कि पिछले हिस्से की दीवार पूरी तरह से टूटी हुई थी। अंदर पूरा सामान अस्त व्यस्त था। अंदर रखी जींस, टी शर्ट, जूते, शर्ट गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। दुकान के पिछले हिस्से में कब्रिस्तान है और रेलवे लाइन भी नजदीक है। कई हजार के कपड़े चोरी होने की बात दुकानदार ने पुलिस को बताई है। दुकानदार ने यह भी बताया कि केवल नए कपड़े ही चोरी हुए है, जो वह हाल फिलहाल ही लाया है। पुराने कपड़े चोर नहीं ले गए हैं। चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, व्यापारी वर्ग में घटना को लेकर रोष बना हुआ है।
पहले पिकेट, अब चौकी के सामने घटी वारदात
बड़ी हैरानी की ही बात है कि पुलिस प्वाइंट के इर्द गिर्द ही चोरी की वारदात घटित हो रही है। चंद्राचार्य चौक के पास कुमार कॉम्पलेक्स में कंप्यूटर कारोबारी विजय कुशवाहा के शोरूम में चोरी की वारदात हाल फिलहाल में ही घटी है। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट है और पूरा इलाका व्यस्ततम क्षेत्र है। अब रेल चौकी के ठीक सामने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी गई है।
विज्ञापन

डरा सहमा व्यापारी
हरिद्वार। त्यौहारी सीजन सिर पर है। चोरी की वारदात लगातार घट रही है। ऐसे में व्यापारी वर्ग का दहशतजदा होना लाजिमी है। क्योंकि त्यौहारी सीजन का इंतजार साल भर व्यापारी करता है। वह व्यापारी में निवेश भी खुलकर करता है, लेकिन चोरी की वारदात से व्यापारी डरे सहमे हैं। हर किसी के जेहन में सुरक्षा व्यवस्था का सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें