फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोबाइल सर्विस सेंटर और स्टोर में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुराना रानीपुर मोड़ के पास की घटना, दिल्ली के गिरोह ने की थी वारदात
विज्ञापन

-आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद, जेल भेजा
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना रानीपुर मोड़ के पास मोबाइल फोन सर्विस सेंटर और स्टोर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दिल्ली के गिरोह के दो आरोपियों को दौरान औद्योगिक क्षेत्र बाईपास हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त कार सहित लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। शुक्रवार को आरोपी इदरीश अंसारी निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क, थाना जामा मस्जिद दिल्ली स्थायी पता डुमरांव, थाना डुमरांव, जिला बक्सर बिहार और जीतू यादव निवासी मीना बाजार, लाल किला के पास, पुरानी दिल्ली स्थायी पता ग्राम बतसपुर, जिला समस्तीपुर बिहार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र में पुराना रानीपुर मोड़ से आगे और ऋषिकुल से पहले चोरों ने एक मोबाइल फोन सर्विस सेंटर को निशाना बनाया था। चोरों ने दो मोबाइल दुकानों के शटर तोड़कर फोन, बैटरियां और अन्य सामान चोरी किया था। घटना की सूचना मिलने पर दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमों का गठन कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में जांच के दौरान फुटेज में एक सिल्वर रंग की ईको कार दिखाई दी, जिससे दो संदिग्ध उतरकर दुकानों की ओर जाते नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने हरिद्वार से दिल्ली तक करीब सैकड़ों कैमरों को खंगाला। घने कोहरे के कारण वाहन को ट्रेस करना बेहद कठिन था लेकिन लगातार खोजबीन करने के बाद कार का नंबर सामने आया।
विज्ञापन

-
फर्जी पते ने बढ़ाई मुश्किल, फिर हरिद्वार में धरे गए
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि जानकारी जुटाने पर नाम इदरीश अंसारी निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली सामने आया लेकिन बताए गए पते पर कोई मौजूद नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पहले किराये पर रहता था और काफी समय पहले कमरा खाली कर चुका है। बाद में दिल्ली के थानों से जानकारी लेने पर पता चला कि इदरीश पूर्व में कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम ने दिल्ली से हरिद्वार आने-जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र बाईपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार आ रहे थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए पांच मोबाइल फोन, 15 बैटरियां, एक मदर बोर्ड, सात मोबाइल फोल्डर, एक ईवीडीओ मशीन, एक तिजोरी बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक अन्य वांछित आरोपी का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें