हरिद्वार। कुख्यात चीनू पंडित उर्फ विनित शर्मा ने सोहलपुर सिकरोढ़ा से जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंचे चीनू पंडित ने बताया कि उसने अपने मामा को समर्थन करते हुए नामांकन वापस लिया है।
जिला पंचायत सदस्य के लिए चार दिसंबर को चीनू पंडित के नामांकन करते ही जिला पंचायत की राजनीति में भूचाल आ गया। राजनीति चर्चाएं शुरू हो गई थी। इससे तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। 20 नवंबर को दिल्ली तिहाड़ जेल से जमानत पर आए चीनू पंडित के नामांकन होते ही सोहलपुुर सिकरोढ़ा की सीट हॉट हो गई थी। दूसरे इसी सीट से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अंजुम बेगम के पति आमिर आजम भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। लेकिन नामांकन वापसी के दिन दोपहर तीन बजे के बाद चीनू पंडित के जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर वहां से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को काफी शकुन मिला। चीनू पंडित ने बताया कि उसने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है और उसने अपने मामा को उस सीट पर समर्थन कर दिया है।
------------
सुरेंद्र पनियाला ने पत्नी को मैदान में उतारा
हरिद्वार। सुरेंद्र पनियाला ने अपनी पत्नी सुनिता को जिला पंचायत चुनाव के मैदान में उतारा है। वह अकपुर झोझा से प्रत्याशी हैं, हालांकि उनका किसी भी पार्टी से समर्थित नामांकन नहीं है। वह निर्दलीय के रुप में चुनाव में उतरे है। जबकि पूर्व में उम्मीद लगाई जा रही थी कि पनियाला परिवार इस बार जिला पंचायत की राजनीति में सक्रिय नहीं है, लेकिन सुरेंद्र पनियाला की पत्नी के नामांकन पत्र भरे होने से फिर से उनके सक्रियता बढ़ गई है।
-----------------
मानकपुर आदमपुर से लड़ेंगे चौधरी राजेंद्र
हरिद्वार। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में सभी सीटों से नामांकन हुए उम्मीदवारों की सूची चस्पा की गई। जिसमें खुलासा हुआ कि कांग्रेस के कैबिनेट दर्जाधारी चौधरी राजेंद्र सिंह ने मानकपुर आदमपुर से और खडंजा कुतुबपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि मानकपुर आदमपुर से उनकी पत्नी कुसुम देवी का नामांकन जमा किया हुआ है। लेकिन नाम वापसी के समय में उन्होंने अपना नामांकन पत्र मानकपुर आदमपुर सीट से वापसी ले लिया। वह खडंजा कुतुबपुर सीट से ही चुनाव मैदान में रहेंगे। वहीं मानकपुर आदमपुर सीट भी हॉट हो गई है, क्योंकि इस सीट से भाजपा के देशराज कर्णवाल चुनाव मैदान में है।