फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की खिड़की काटी, नगदी-आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की खिड़की काटकर चोरों ने घर से नकदी और आभूषण उड़ा लिए। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को दरवाजा बंद कर कुंडा लगा दिया। मुख्य गेट का कुंडा भी बांध दिया। चोर घर से साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक शैलेश शर्मा निवासी किरन एन्क्लेव राजागार्डन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 10 अप्रैल की रात 2.30 बजे चोरों ने उनके मकान की खिड़की काटी और उनके घर में घुस गए। मकान में सो रहे लोगों को कमरे में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। मकान के मेन गेट को कपड़े से बांध दिया। चोरों ने गले का हार, मंगल सूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, कान के कुंडल, चांदी की राखी, चांदी के सिक्के व तीस हजार रुपये की नकदी चुरा ली। शैलेश शर्मा ने बताया कि आवाज होने पर वह जागे और पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद गेट खुलवाया। तब तक आरोपी वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को भी इसी कालोनी में दो जगहों पर चोरों ने खिड़कियों को काटकर सामान व नकदी चुराई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक एक ही मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें