फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को चढ़ेगा फागुनी कांवड़ का जल

Fri, 03 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस वर्ष की शारदीय कांवड़ यात्रा माघ शुक्ल पूर्णिमा 10 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगी। देश के विभिन्न शिवालयों में हरकी पैड़ी से ले जाया गया गंगा जल महाशिवरात्रि के दिन 24 फरवरी को चढ़ाया जाएगा। प्रदोष का पर्व भी उसी दिन पड़ रहा है।      

धर्मनगरी में वर्ष में दो बार कांवड़ यात्राएं निकलती हैं। फागुन और सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उत्तरी भारत के विभिन्न भागों से श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा देश की सबसे बड़ी महायात्राओं मेें से एक बन गई है। इस यात्रा में दो करोड़ से अधिक कांवड़िये जल भरने के लिए गंगा तट पहुंचते हैं। इसके विपरीत फागुनी कांवड़ यात्रा के दौरान 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं का आगमन 15 दिनों में होता है। पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अनेक भागों से श्रद्धालु गंगाजल भरने आते हैं। शारदीय कांवड़ का जल भरने के लिए हरियाणा और पंजाब से जल भरने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की विशेषता इस बार यह है कि यह यात्रा सबसे पवित्र कहे जाने वाले पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ हो रही है। जिस दिन जल चढ़ाया जाएगा, उस दिन संपूर्ण श्रवण नक्षत्र विद्यमान है। इन नक्षत्रों में शिवरात्रि पड़ने से कनखल के दक्षेश्वर मंदिर में भारी भीड़ जुटती है। पवित्र माघ मास का समापन उसी दिन हो जाएगा, जिस दिन कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें