फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus : हरिद्वार में महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट पर लगी सभी की निगाह

Tue, 24 Mar 2020 08:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के बीच शिवालिकनगर में रविवार को हुई महिला की मौत के बाद क्षेत्रवासियों की नजर मृतका और उसके पति के सैंपल की जांच रिपोर्ट की ओर लगी हुई है। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने सोमवार को पूरे इलाके को सैनिटाइज कराने का अभियान चलाया।

विज्ञापन


शिवालिकनगर निवासी दंपती छह मार्च को अमेरिका से लौटे थे। बताया जाता है कि 56 वर्षीय महिला चार पांच दिन तक तो ठीक रही, लेकिन इसके बाद गले में खरास, जुकाम आदि की शिकायत होने लगी। 13 मार्च को भेल के अस्पताल में डॉक्टरों से दवा ली थी।

रविवार सुबह महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम ने मृतक महिला के शव से सैंपल लिया। सैंपल हल्द्वानी भेज दिया गया है। अब क्षेत्र के हर व्यक्ति की नजर महिला और उनके पति की रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन


इस बीच जो लोग दंपती के संपर्क में आए थे वे कोरोना के डर से सहमे हुए हैं। वहीं इस मामले के बाद शिवालिकनगर के छह कलस्टर में सैनिटाइजर करने के साथ ही नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए।

इस दौरान सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग और कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट भी ने पालिका प्रशासन के प्रयासों को सराहा। पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार नगरपालिका कोरोना संक्रमण से बचाव के कार्यों के लिए हर परिस्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्य करने को तत्पर है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि लॉकडाउन के सभी निर्देशों का पालन कर अपनी स्वयं की सुरक्षा एवं दूसरों के बचाव के लिए आवश्यक है। इस दौरान शिवालिक नगर में स्थित बैंकों, एटीएम, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों समेत पुलिस के थानों कलक्ट्रेट परिसर और कोर्ट परिसर में भी सैनिटाइजर कराने का अभियान चलाया गया। राजीव शर्मा ने कहा कि मंगलवार से पूरे नगर पालिका क्षेत्र में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन एवं फागिंग का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें