श्यामपुर। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दो दिनों से चल रही इस कार्रवाई में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान काटे और दो वाहनों को सीज भी किया।
मंगलवार को अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, बिना रिफ्लेक्टिव टेप और बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। टीटीओ भारत भूषण ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क सुरक्षा के प्रति चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।