फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रामदेव ने छात्रों को दिया गुरु आज्ञा में प्रवृत्त रहने का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपतंजलि विश्वविद्यालय व पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तीन दिवसीय ‘अभ्युदय वार्षिकोत्सव’ का समापनI
विज्ञापन


पतंजलि विश्वविद्यालय व पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तीन दिवसीय ‘अभ्युदय वार्षिकोत्सव’ का रविवार को समापन हो गया। इसमें कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने विद्यार्थियों को गुरु आज्ञा में प्रवृत्त रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए, यही उन्नति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अपने कौशल को विकसित करना चाहिए। पतंजलि विवि में योग, पंचकर्म व षट्कर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इनमें बहुत स्कोप है। वर्तमान समय में खेलों को भी कॅरिअर का श्रेष्ठ माध्यम बनाया जा सकता है। स्वामी रघुवाणी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अंधेरी, लंबी रात है तो होने दो, आपके ऊपर सद्गुरु का हाथ है। सूरज जरूर निकलेगा, तब आपका जीवन प्रकाशमय होगा। पतंजलि को पूरे विश्व में गौरवान्वित करने और उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने के लिए भी उन्होंने कई मंत्र बताए।
विज्ञापन




स्वामी रामदेव ने देर शाम त्रैमासिक पत्रिका ‘पतंजलि विश्वविद्यालय प्रभा’ का विमोचन भी किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग व महिला वर्ग में रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, क्रिकेट व एथलेटिक्स की टीमों के मध्य फाइनल मुकाबले रात में खेले जाएंगे। इसके परिणाम सोमवार को जारी होंगे।
विज्ञापन






Iप्रतियोगिता के विजेताओं को मिला प्रमाण पत्रI

स्वामी रामदेव ने विजेता प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण-पत्र वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्लासिकल ग्रुप डांस में गंगा ग्रुप ने प्रथम, सरस्वती ग्रुप ने द्वितीय, यमुना ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में गोदावरी ग्रुप ने प्रथम, कृष्णा ग्रुप ने द्वितीय तथा नर्मदा ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया। नाट्य प्रतियोगिता में एनसीसी की टीम प्रथम, बीएएमएस व बीए बीएससी (संयुक्त टीम) द्वितीय रही। समूह गायन में ध्यान योगी ग्रुप ने प्रथम, आदि योगी ग्रुप ने द्वितीय, कर्म योगी ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली में विभा व श्रावणी प्रथम, शोभा, मानसी, सृष्टि, सदिक्षा द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में बीपीइएस के विक्रांत ने प्रथम, दर्शन वर्ग के बृजेश ने द्वितीय स्थान पाया। 4000 मीटर दौड़ में विक्रांत, दीपक, कनिष्का, वीरमदेव प्रथम, एमए/एमएससी के चेतन, अनुराग, नितेश व अमन द्वितीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में बीए फाइनल के नीरज प्रथम, एमएससी फाइनल के मोहित पाल द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मन्या प्रथम, प्रीति द्वितीय, 200 मीटर में जया सिंह प्रथम, हेमा द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में हेमा प्रथम, सविता द्वितीय अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें