फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवाओं ने रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वीप के तहत युवाओं को दिलाई गई मतदान करने की शपथI
विज्ञापन


द विनिंग एज संस्था की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एनसीसी के सहयोग से इंडिया क्लीन एंड ग्रीन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए रैली का समापन गोविंद घाट पर किया गया। सभी ने क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया की शपथ ली तथा जय गंगा मैया और भारत माता की जय का उद्घोष किया। कार्यक्रम में स्वीप के तहत मतदान की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके जैन ने रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सेहत और पर्यावरण के दृष्टिगत साइकिल चलाना अत्यंत आवश्यक है। संस्था के अमित सैनी एवं पंकज सपरा ने कहा कि बदलते दौर में लोग अपनी लाइफ स्टाइल को बिगाड़ चुके हैं। साइकिलिंग बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में डॉ. अंजुल श्रीमाली, दीप्ति श्रीमाली, मंजू मेहता, पंकज सपरा, किट्टी सपरा, स्वीप से डॉ. शिवा अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विनोद कुमार, अनिल कुमार सैनी, डॉ. शोभित चंद्रा, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. अश्विनी चौहान, बृजेश उपाध्याय, तरुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें