फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गेंद प्रतियोगिता में अविवाहित युवाओं की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग लोक सांस्कृतिक गेंद मेला समिति की ओर से गिंदी कौथिक (मकर संक्रांति) तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी व ममता महंत ने किया। मेले के अंतिम दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। मंसार लोक कला सांस्कृतिक समिति के लोक कलाकार राकेंद्र सिंह रौथाण और उनके साथियों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक गीतों और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में न्याय पंचायत लालढांग और आसपास क्षेत्र की हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाओ और बच्चों ने मेले का लुफ्त उठाया।मेला कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों, कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया। लालढांग नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों की ओर से मलखंभ का शानदार प्रदर्शन किया गया। गेंद प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व समिति की ओर से गेंद को प्राचीन शिव मंदिर में लाया गया। मंदिर में गेंद की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। उसके बाद लालढांग बाजार होते हुए वापस मेले स्थल तक ले जाया गया। मेले में सबसे रौचक कार्यक्रम गेंद प्रतियोगिता का रहा। विवाहित और अविवाहित युवाओं की टीमों के बीच गेंद प्रतियोगिता खेली गई। जिसमें अविवाहितों की टीम ने प्रतियोगिता जीत ली और विजेता टीम के कप्तान उमेश डबराल लालढांग और उप विजेता टीम के कप्तान संतोष केष्टवाल रसूलपुर रहे। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लालढांग मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठाणी, प्रकाश चंद डोबरियाल चंद्र मोहन नेगी, कीर्ति मोहन नेगी, हरी मोहन नेगी, देवेंद्र रतुड़ी, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, महिपाल सिंह, जीतेंद्र नेगी, यशपाल सिंह रावत, विमल डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें