फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची टीम, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। चार नवंबर को आयोजित होने वाले गंगा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीजी राजीव कुमार मित्तल, डीडीजी नील कुमार श्रीवास्तव और नमामि गंगे की टीम घाट पर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का मूल्यांकन करते हुए कई अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीजी राजीव कुमार मित्तल ने बताया कि नमामि गंगे घाट पर गंगा अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप से आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी पहलुओं की समीक्षा की गई है और यह सुनिश्चित किया गया है किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नमामि गंगे की टीम को तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तत्पर रहने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें