फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मूसलाधार बारिश से सड़क धंसी, क्षेत्र के आठ गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
बहादराबाद में धंसी सड़क । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादराबाद। मूसलाधार बारिश ने पतंजलि से सहदेपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बारिश से धंसने से आठ गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है।सड़क धंसने से सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रांट, गोलूवाला, रायपुर दरेडा, खेड़ा आदि का बहादराबाद आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बरसात के मौसम में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है, लेकिन, आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क टूटने से बीमारों को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। गांव में एक बुजुर्ग महिला को तेज बुखार आया, लेकिन, सड़क टूटने के कारण हम उसे अस्पताल तक नहीं ले जा पाए। मजबूरी में झोलाछाप को घर बुलाना पड़ा। अगर कोई गंभीर हालत में होता तो जान भी जा सकती थी। लोगों की मजदूरी भी बंद हो गई है। जिनका काम बाहर है, वे सड़क तक पैदल चलकर कीचड़ और पानी से भरे रास्तों को पार करते हैं।। जिससे रोजाना कपड़े, जूते और सामान खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत और मजबूत निर्माण की मांग की है, ताकि, हर मानसून में उन्हें इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजा।



__________________



बोले स्थानीय निवासी

यह कोई नई समस्या नई नहीं है। हर साल बरसात में यही हाल होता है, लेकिन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कभी इस सड़क की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया। पानी के तेज बहाव से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप सैनी



-

अगर किसी को अस्पताल ले जाना पड़े तो कोई साधन नहीं है। यह हालत हर साल होती है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। हमने कई बार शिकायत की है, पर सड़क की मरम्मत सिर्फ बारिश के बाद ही होती है। तब तक बहुत देर हो जाती है।



सचिन बर्मन

गांव के मुख्य मार्ग कटाव होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बीमारों को प्राइवेट अस्पताल ले जाना भी

मुश्किल हो गया है।



मेगराज





रुड़की शहर जाने का यही एक मार्ग था। अगर शहर जाना हो तो लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ेगी। जल्द से जल्द एक सड़क का निर्माण होना चाहिए।

सुशील कुमार



________________

बोले जिम्मेदार



भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया है। टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग तैयार कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।



-दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें