फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाया था पिल्ला, नवजात की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में एक युगल के एक नवजात को दफनाने की सूचना पर पुलिस घंटों दौड़ती रही। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि नवजात नहीं बल्कि पिल्ले की मौत के बाद उसे दफनाया गया। बाकायदा जब पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो वहां मरा हुआ पिल्ला मिला।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला जलालान में एक युगल को गड्ढे में सफेद कपड़े को गड्ढे में दफनाते हुए देखा। यह देखकर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि संभवत किसी नवजात की मौत होने पर उसे दफनाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने तहसीलदार को सूचना दी, क्योंकि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बिना गड्ढे को खोदा नहीं जा सकता था।
इधर, पुलिस ने एक सीसीटीवी कैमरे खंगाला तब मौके पर मौजूद युगल में से ही महिला की पहचान हो गई। पुलिस तुरंत महिला के घर पहुंच गई। महिला से जब पूछताछ हुई तब पता चला कि उनके पिल्ले की मौत हो गई थी, उसे ही उन्होंने दफनाया है। तस्दीक करने के लिए पुलिस ने फिर गड्ढे को खोदा तो मरा पिल्ला मिला। पिल्ले का शव मिलने पर पुलिस ने उसे फिर वापस से दफना दिया। इधर, तहसीलदार को भी पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए आने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि पिल्ले का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें