दिल्ली के ध्यानार्थ...
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शांतरशाह पुलिस चौकी क्षेत्र में भीड़ के बीच बिछड़े तीन श्रद्धालुओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया।
पुलिस जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पतंजलि के पास अत्यधिक भीड़ के कारण दिल्ली के मादीपुर निवासी अरुण कुमार की पत्नी रुबी और उनकी साली सालू उनसे बिछड़ गईं। दोनों महिलाओं ने शांतरशाह चौकी पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। दूसरी ओर पंकज पुत्र प्रेम सिंह निवासी पालम नगर, दिल्ली भी शांतरशाह चौकी क्षेत्र में अपने परिवार से बिछड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सरकारी वाहन से तत्काल खोजबीन शुरू की। सीओ संजय चौहान ने बताया कि पुलिस ने सभी की तलाश कर उनका सत्यापन किया और रुबी, सालू और पंकज को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद