फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एचआरडीए का कर्मचारी बताकर निर्माण देखने पहुंचा व्यक्ति, की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति निर्माणाधीन भवन पर पहुंच गया। रौब गालिब भी किया। पोल खुलने पर फिर खुद को पत्रकार बताने लगा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एचआरडीए के अधिकारियों की नींद टूटी। प्राधिकरण ने सूचना जारी कर निर्माणाधीन स्थल पर आने वाले कर्मियों के पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश करने के लिए कहा है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


विभाग की मानें तो आकाश शर्मा ने शिकायत की है कि नवीन नाम का व्यक्ति उनके निर्माणाधीन स्थल पर आया। खुद को प्राधिकरण का कर्मचारी बताते स्थल पर घुसकर अभद्रता की। एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कोई भी अधिकारी पहुंचे तो उसका पहचान पत्र देखा जाए। प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों के पास उनके पहचान पत्र उपलब्ध हैं।





एचआरडीए के नाम पर बिचौलिये करते हैं वसूली



निर्माण कार्यों के नाम पर शहर में वसूली का खेल होता है। इसमें विकास प्राधिकरण के नाम पर बिचौलिये इस खेल को खेलते हैं। इसमें कई वेब पोर्टल से जुड़े लोगों की टोलियां भी शामिल हैं। चर्चाएं हैं कि निर्माण कार्यों की शिकायत की जाती है और फिर अधिकारी-कर्मचारी ही शिकायकर्ता को सेटल करने के लिए निर्माणकर्ता को कहता है। सेटलमेंट होने के बाद फिर कार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें