राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्राओं को प?
- फोटो : HARIDWAR
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों से आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।
17 दिसंबर को अभिप्रेरणा फाउंडेशन और पैनासोनिक लाइफ सॉल्युशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। प्रदर्शनी में 25 बच्चों ने प्रतिभाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर मॉडल और चार्ट बनाए थे। विशेषकर ध्रुव अग्रवाल ने वाटर डिस्पेंशनर और पेन होल्डर, मोहित और अभिषेक ने पवन चक्की, मोनू ने विद्युत परिपथ, हिमांशु ने एटीएम, निखिल व ऋतिक ने ट्रैफिक लाइट, पूजा ने वाटर साइकिल मॉडल बनाया था। शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका रागिनी गुप्ता की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता रानी, नीता राज, प्रदीप कुमार, परमीत आदि मौजूद थे।