फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज ने वंशिका बंसल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने शोक सभा कर दिवंगत वंशिका बंसल को श्रद्धांजलि दी। वंशिका के हत्यारे को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ अग्रसेन मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि वंशिका बंसल होनहार छात्रा थी। देहरादून में डी फार्मा की पढ़ाई कर रही वंशिका बंसल की हत्या बेहद दुखद है। बेरहमी से वंशिका की हत्या की गई। हत्यारे को कड़ी सजा दी जाए। संजय अग्रवाल और डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि वंशिका बंसल के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। बेटियों के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन को बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष शशी अग्रवाल ने कहा कि आज प्रत्येक परिवार बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मेधावी छात्रा वंशिका बंसल की हत्या से पूरे वैश्य समाज को धक्का लगा है। सरकार और पुलिस को वंशिका के हत्यारे के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। इस दौरान रितु तायल, पिंकी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, ललतेश गुप्ता, कंचन अग्रवाल, किरन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजना गुप्ता, सपना गर्ग, माध्विक मित्तल, महावीर मित्तल, रविंद्र गुप्ता, विनित अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, विपुल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, मुदित तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें