फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन बनाने को डाली गई मिट्टी बनी मुसीबत

विज्ञापन
कांगड़ी गांव के रास्ते फोरलेन सड़क बनाने के लिए डाली गई मिट्टी के बाद हुआ कीचड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण बनाने के लिए डाली गई मिट्टी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के चलते चिकनी मिट्टी फैल गई है। मिट्टी में फिसलकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बरसात में भी हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे चौड़ा करने के लिए किनारे मिट्टी डाली गई है। कांगडी में छह नंबर गली के रास्ते के सामने मिट्टी डाली गई है, वो बारिश के कारण दल-दल बन गई है। उस कारण दुपहिया वाहन सवार लोग मिट्टी में फिसल कर गिर रहे हैं। चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। ग्रामीण सोनू राणा, संदीप, अजय कश्यप, दिवाकर चौहान, सतीश, विजेंद्र, प्रेमलाल, जसपाल सिंह, आलम सिंह, भगत सिंह नेगी, आशीष नेगी, डीएस नेगी आदि ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से जल्द से जल्द रास्ता सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें