फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हाथी दिवस पर हाथियों ने उडाई दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विश्व हाथी दिवस के मौके पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के पालतू हाथियों की खूब मेहमाननवाजी की गई। हाथियों को सजाया गया और खाने के लिए गन्ना, गुड, केला और रोटी दी गई। इससे पहले पार्क के अधिकारियों ने राजाजी पार्क की पहली पालतू हथिनी अंरुधति के समाधिस्थल पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि 12 अगस्त को पूरे विश्व में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद हाथियों को संरक्षित करना है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में हाथी दिवस उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार कोरोना के चलते कार्यक्रम में ज्यादा लोग नहीं पहुंचे। बुधवार को सबसे पहले रेंज में रह रहे पालतू हाथियों को फूल मालाओं से अच्छी तरह सजाया गया। सभी छह पालतू हाथियों को सजा कर पार्क की पहली पालतू हथिनी अंरुधति की समाधि पर लाया गया। जहां पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंजर अनिल पैन्यूली आदि कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित करके अंरुधति को याद किया। इसके बाद राजाजी पार्क के सभी पालतू हाथियों को खाने के लिए गन्ना, गुड, केले, रोटी दी गई। इस अवसर पर पार्क के अधिकारियों ने हाथियों के संरक्षण पर जोर दिया। रेंजर अनिल पैन्यूली ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए हाथी अत्यधिक महत्वपूर्ण जानवर है। हम सभी को वन्य जीवों के प्रति दया भाव रखते हुए हाथियों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर दरोगा भूपेंद्र प्रसाद, दलबीर सिंह, आशीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें