फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई शिवभक्तों की मुसीबत

Fri, 22 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
भ्‍ाक्‍त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश कांवड़ यात्रा में बाधा बन रही है। शिवालिक की पहाड़ी से हरकी पैड़ी क्षेत्र के आसपास पत्थर गिर रहे हैं। हरिद्वार-नजीबाबाद रोड पर चंडीदेवी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में हादसा होने का डर बना हुआ है। बाजार में भी जगह-जगह मलबा फैल गया है, जिससे शिवभक्तों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

पंचक लगने के बाद भी कांवड़ यात्रा पर काफी संख्या में श्रद्धालु जल भरने हरिद्वार पहुंच रहे हैं, लेकिन बारिश बाधा बन रही है। बृहस्पतिवार रात को शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह कीचड़ फैल गया। हरकी पैड़ी के बायीं ओर पहाड़ी से रात में काफी मलबा सड़क पर आया है। रेलवे टनल के पास होटल सूर्योदय से श्रृंगेरी मठ तक सड़क पर पहाड़ से आई चिकनी मिट्टी फैल गई।  भीमकुंड के आसपास भी कीचड़ हो गया है। चैकडैम नालों से निकला मलबा फिर से पुरानी सब्जी मंडी और विष्णुघाट के बाजार में भर गया है। जिससे धर्मनगरी के मुख्य बाजारों में कांवड़ियों व यात्रियों का आना जाना मुश्किल हो गया है।
गत वर्षों में बरसात के समय यात्री पहाड़ के डेंजर जोन की ओर न जाए इसके लिए सड़क पर बैरिकेटिंग कराई जाती थी। इस बार अभी तक डेंजर जोन को सुरक्षित करने के लिए कुछ नहीं किया गया है। नगर निगम ने जेसीबी लगाकर विष्णुघाट और सब्जी मंडी से मलबा हटाना शुरू कर दिया। --------------------
विज्ञापन

 प्रशासन को मिला बजट, विभागों को बांटा
हरिद्वार। कांवड़ मेले के लिए शासन ने जिला प्रशासन को 90 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि यह धनराशि सभी विभागों को उनकी आवश्यकता और डिमांड के अनुसार उपलब्ध करा दी है। विभागों को कांवड़ पटरी पर प्राथमिकता के हिसाब से विकास कार्य कराने को कहा गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम जीवन सिंह नगन्याल और अन्य अधिकारियों ने कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें