फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने पूरा नहीं किया एक भी वादा

Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
केंद्र को आड़े हाथ लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सूरज हेगड़े ने कहा कि भाजपा का अपना वजूद नहीं है। भाजपा ने प्रलोभन देकर कांग्रेस के लोगों को टिकट दिए और वे ही चुनाव जीतकर आए है। भाजपा में सबसे अधिक कांग्रेस विचारधारा के लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से सरकार की बहाली हुई उससे भाजपा के कदम ठिठक गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ के दम पर खड़ी है। भाजपा ने देश की जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को आर्यनगर चौक पर शुभारंभ वैंक्वेट हाल में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन में मुख्य अतिथि सूरज हेगड़े ने कहा कि झूठ के पुलंदे अधिक दिन नहीं चलते। उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट से टिकट बेहतर कार्य करने वाले व्यक्ति को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जब से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की यात्रा की है, तभी से यात्रा पर भारी संख्या में श्रद्घालु शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा गुजरात, अयोध्या, मुजफ्फरनगर कां कराकर कुर्सी कब्जाना चाहती है, लेकिन यहां पर अमन शांति, चैन वाले लोग उनके मंसूबे को कामयाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि को कब्जा लिया है। योजनाओं के नाम बदलने शुरू कर दिए है। कार्यक्रम संयोजक युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से 55 दिन जनता के स्वाभिमान पर चोट पहुंचकर उनकी भावनाओं को आहत किया। उसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि सभी को मनमुटाव भुलाकर कांग्रेस की मजबूती पर जोर देना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान किया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भुवनचंद्र कापड़ी, जिपं उपाध्यक्ष राव आफाक अली, राजीव चौधरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जैनेंद्र रमोला, शहर अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा, अरशद ख्वाजा, अमित त्यागी, रूप चौधरी, नौशाद गुर्जर, तेलूराम प्रधान, दिनेश पुंडीर, अथर अंसारी, अशोक अदालती, किरणपाल वाल्मीकि, फुरकान अली आदि शामिल हुए।
---------------------
प्रदेश अध्यक्ष का मोबाइल चोरी
कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान उनके कुर्ते की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। जैसे ही कार में बैठे तो उन्होंने मोबाइल जेब में देखा तो नहीं मिला। इससे पूर्व कांग्रेस के कार्यक्रम में चौधरी राजेंद्र सिंह का भी मोबाइल चोरी कर लिया गया था। अशोक चौधरी की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

-----------------
भाजपा लगी प्रकरण को भुनाने में
प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लंढौरा प्रकरण पर कहा कि प्रदेश सरकार की शुरूआत से मंशा रही कि मामले की जांच कराकर जो भी पहलु आए उसी के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि यदि भाजपा की सरकार होती तो वह कुछ भी थोपकर आरोप तैयार कर देेते। कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया जिससे किसी की भावना भड़कती हो। लेकिन भाजपा के विधायक, सांसद इस मामले को भुनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें