फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को मेरठ ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई छात्रा को दिहाड़ी मजदूरों ने मेरठ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की बरामदगी के बाद पुलिस ने पूछताछ के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा एक महीने पहले परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। लापता छात्रा करीब बीस दिन बाद रोडवेज बस स्टैंड पर अपने रिश्तेदार को मिली थी। पुलिस ने पहले तो किशोरी से बातचीत नहीं की थी, लेकिन बाद में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह पहले हरिद्वार से सहारनपुर चली गई थी। इसके बाद सहारनपुर से मेरठ जाते वक्त रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले। युवक उसे मेरठ ले गए। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एसएसआई नितेश कुमार की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह दिहाड़ी पर गन्ना छीलने का काम करते हैं। जिस दिन किशोरी उन्हें बस में मिली वह मेरठ काम के लिए जा रहे थे। छात्रा को अकेली पाकर उसे बहला फुसलाकर साथ ले गए। तीनों के अलावा उनके ठेकेदार ने भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अब्दुल, मोहम्मद इसरार, लेबर ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें