फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिनभर चेतावनी रेखा के पार बहती रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पहाड़ों पर हो रही बरसात से गंगा दिनभर चेतावनी रेखा के पार बहती रही, हालांकि धर्मनगरी में बरसात में कम रही। चौथे दिन भी गंगनहर शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिल रहे अलर्ट और निरंतर हो रही बरसात से गंगा का जलस्तर लगातार चेतावनी रेखा के आसपास बह रहा है। जिससे बुधवार को भी गंगा चेतावनी निशान से ऊपर बहती रहीं। गंगा के बढ़े जलस्तर से लक्सर और खानपुर ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। धर्मनगरी में रात में तो झमाझम बारिश हुई, लेकिन, दिन में कुछ राहत रही। बारिश तो आई, लेकिन, ज्यादा तेज नहीं आई।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि गंगाजी में अधिक सिल्ट आने से गंगनहर को बंद रखा गया है। सिल्ट कम होने पर गंगनहर को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे गंगाजी का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर से ऊपर 293.30 दर्ज किया गया है। गंगा के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें