फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 12 सितंबर को रोशनाबाद में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोजगार का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें पांच सौ बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए दस सितंबर तक नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोशनाबाद हरिद्वार में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 12 सितंबर को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें सिडकुल की प्रसिद्ध कंपनियां इंटरव्यू लेंगीं। सफल युवाओं को कंपनियों में नौकरी दी जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सिडकुल हरिद्वार की महिंद्रा एंड महिंद्रा, एकम्स ड्रग्स, गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज, हैवल्स इंडिया, किरबी बिल्डिंग सिस्टम, असाही इंडिया, विजय इलैक्ट्रिकल्स, लुमिनस पॉवर, पेनासोनिक, बैमिस मेडिकेयर, वी-मार्क, जीनस इनोवेशन, जीनस पॉवर, सीएमआर ग्रीन टेक्नालॉजी, मकीनो ऑटोमोटिव और टोलमैन इंटरनेशनल समेत लगभग 15 औद्योगिक ईकाईयों के भाग लेने की संभावना है। इनके लिए शैक्षिक योग्यता फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर, मशीनिष्ट, वायरमैन, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, बीएससी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, बीटेक आदि अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए दस सितंबर तक भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर लें। रोजगार मेले में नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सीवी, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें