फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साइबर ठगी की रकम हरिद्वार के बैंक खाते में पहुंची

Thu, 06 Aug 2026 12:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मोतिहारी की महिला के पेटीएम खाते से हुई साइबर ठगी की रकम का कनेक्शन हरिद्वार से जुड़ गया है। आई4सी के समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच के दौरान ज्वालापुर के गुरुद्वारा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का एक खाता संदिग्ध पाया गया। शिकायत से जुड़े लेनदेन में इस खाते में एक हजार रुपये पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि आई4सी के समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध बैंक शाखाओं से संबंधित शिकायतों की जांच की जा रही थी। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गुरुद्वारा रोड शाखा से संबंधित संदिग्ध खाते की जानकारी सामने आई। पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत बिहार के मोतिहारी की रहने वाली बिनीता कुमारी की है। 13 मई 2024 को महिला के पेटीएम खाते को हैक कर साइबर ठगी की गई थी। अप्रैल से मई तक करीब तीन लाख तक की रकम ठगी गई थी। उसने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की थी। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि ठगी से संबंधित लेनदेन में एक हजार रुपये ज्वालापुर के गुरुद्वारा रोड स्थित एसबीआई शाखा के खाते में पहुंचे थे। संबंधित खाते के धारक का नाम और पता फिलहाल सामने नहीं आ पाया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें