फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण पर नहीं थम रहा गुस्सा

Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जवाहर लाल विश्वविद्यालय दिल्ली में छात्रों के देश विरोधी नारेबाजी करने के खिलाफ लोगों का गुस्सा नहीं थम रहा है। सोमवार को भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान कई जगह प्रदर्शन और पुतले फूंके गए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि जो देशद्रोहियों का पक्ष ले रहे हैं। वे संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने नौ फरवरी को आतंकी अफजल गुरु की बरसी मनाने के कार्यक्रम का आयोजित किया था। इस दौरान कुछ छात्रों की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद, देश के विखंडन और अफजल के पक्ष में नारेबाजी की गई थी। इसके विरोध में देश में जगह जगह प्रदर्शन और आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग उठी। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने उन छात्रों को देशद्रोही बताते हुए फांसी की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन छात्रों ने देश के खिलाफ नारेबाजी की। राहुल गांधी उनकी पैरवी कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जिसे भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि वामदल और कांग्रेस जिस तरह देश द्रोही गतिविधियों में शामिल छात्रों का पक्ष ले रहे हैं। इससे देश में इस तरह की गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा ने कहा कि देश विरोधी बात करने वाले छात्रों और उनका पक्ष लेने वालों की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। इस अवसर पर मुकेश कौशिक, रीना तोमर, जनविंद्र चौहान, बिंदिया गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, संदीप अरोडा, कमला जोशी, देवेंद्र मनवाल, चंदन चौहान, वंदना गुप्ता, डा. बिजेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, प्रेमचंद्र सैनी, मृदुल कौशिक और संजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें