ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण नैय्यर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के उत्तराखंड राज्य की उपेक्षा का आरोप लगया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए तरुण नैय्यर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश की उपेक्षा करती आ रही है। बजट के नाम पर उत्तराखंड को धनराशि नहीं देना केंद्र की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। खाद्य पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि से जनता त्रस्त है। आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों से देश की जनता परेशान है।
इस मौके पर ब्लाक महासचिव बादल गोस्वामी, अभिनव भारद्वाज, महासचिव विशाल शर्मा, प्रदीप आहूजा, रविदत्त पप्पी, पंडित भोलादत्त पंत, अतुल शर्मा, गौरव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शिवम गिरि, विपिन नेगी, लव शर्मा, अनुज चौहबए, सोनू चौहान, गौरव नाथ, खुशीराम, गौरव नाथ, विनोद पाठक, उमेश नाथ आदि मौजूद थे।