फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के फूलों से महकाएं बगिया और घर-आंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
तन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। गर्मी से फूल ही नहीं पौधे भी सूख जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी फूल हैं जो गर्मी में ही खिलते हैं। इनमें सदाबहार, सूरजमुखी, गुल मेहंदी, कोसमोस, जीनिया, मोरकेस, सिलोसिया सहित करीब 10 प्रजातियां हैं। जितनी तेज धूप होती है ये प्रजातियां उतनी अधिक खिलते हैं। इनमें अधिक प्रजातियां कोलकाता की हैं। इनको बगिया ही नहीं घर आंगन में गमलों में आसानी से लगाया जा सकता है। इन दिनों नर्सरियों में इन फूलों की पौधों की डिमांड बढ़ रही है।
विज्ञापन

आजकल तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। गर्मी से घर और आंगन की बगिया के साथ ही पार्कों में लगे पौधे भी मुरझा जाते हैं। लेकिन गर्मी में करीब 10 प्रजातियों के फूल खूब खिलते हैं। इन्हें लगाकर घर-आंगन और बगिया को महका सकते हैं। समय-समय पर खाद-पानी और देखभाल करने से फूल खुशबू के साथ ताजगी का अहसास कराएंगे। खास बात ये है कि गर्मी में खिलने वाले इन फूलों के पौधे की कीमत अन्य फूलों के पौधों की तुलना में कम है।
आर्यनगर चौक के समीप नर्सरी चलाने वाले सितारगंज निवासी खेमकरण बताते हैं कि जितनी ज्यादा गर्मी और धूप पड़ेगी 10 प्रजातियों के फूल उतने ही ज्यादा खिलते हैं। यह प्रजातियां कोलकाता से आती हैं। खेमकरण ने बताया कि गर्मियों में खिलने वाले फूलों की पौधों की कीमत केवल 20 रुपये तक है। जबकि दूसरे सीजनल विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों के दाम 100 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें