फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षाओं का संचालन समाप्त कर सेमेस्टर सिस्टम लागू कराने का विरोध किया गया । परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवि के गेट पर रविवार को विरोध करते हुए कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू किया था। पूर्व में भी विद्यार्थी परिषद के विरोध के बाद सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त कर वार्षिक परीक्षाएं कराई गई गई थीं, लेकिन कुलपति वार्षिक परीक्षाओं को छात्र हित में नहीं बताकर सेमेस्टर प्रणाली लाना चाहते हैं। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने नए कैंपस बनाए जाने की घोषणा की थी, लेकिन कैंपसों को अभी तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं किया गया। अब विवि दो-तीन कैंपस और बनाए जाने की घोषणा कर रहा है जो कि हास्यास्पद जैसी स्थित पैदा कर रहा है। प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान ने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी की मार्कशीट में कोई त्रुटि रहती है तो उसको ठीक करने में विद्यार्थियों को बहुत समस्या होती है। इसे आसान बनाया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, नगर मंत्री अमन कुशवाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुलकित राजा, नगर मीडिया प्रमुख संचित चौहान, नगर सहमंत्री विवेक चौहान, अखिल चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, आदर्श कश्यप, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें