फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की खरीदारी कर लौट रही महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रही महिला से पल्सर बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्रचंद्राकर नैथानी के मुुताबिक खड़खड़ी निवासी रितु बंसल के पति पकंज बसंल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह पत्नी के साथ ज्वालापुर के बाजार में खरीदारी करने आए थे। सोमवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर खरीदारी करके वापस बाइक से जा रहे थे। सेक्टर दो से भगत सिंह चौक नेहरू युवा केंद्र के गेट पर पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पीछे पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला व उनके पति ने शोर मचाया तो बाइक सवार भगत सिंह चौक की तरफ भाग गए। जिसके उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। चेन लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जिसके बाद धीरवाली के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर निवासी नितिन व दोसानी लक्सर निवासी विशाल है। दोनों आरोपी सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करते हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें