फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी वस्तुओं का करें बहिष्कार : रामदेव

Mon, 03 Oct 2016 12:04 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में शामिल होने आए बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ तभी सफलता मिल सकती है  जब कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होें कहा  कि भारत आतंकवाद का समर्थन करने वालों को कड़ा जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने चीन की ओर से जल के मुद्दे पर की जा रही प्रतिक्रिया को लेकर भी सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि भारत और भारतीयों को चीन समेत सभी विदेशी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सर्जिकल ऑपरेशन पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर किया गया था। ऐसे ही आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी जानी चाहिए ताकि पूरी दुनिया भारत के जज्बे को देख सके।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी बहुत ताकतवर नेता है। चीन के सामान के साथ ही पाकिस्तान के कलाकारों और व्यापार का  बहिष्कार करने पर भी बल दिया। कहा कि आखिर हम कब तक सहिष्णु बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें