फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौ दिन से लापता ग्रामीण का गुर्जर बस्ती के पास नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टाटवाला से नौ दिन पहले लापता ग्रामीण का शव गैंडीखाता गुर्जर बस्ती के पास नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को गैंडीखाता गुर्जर बस्ती के पास नहर में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान नरेश कुमार (42) पुत्र भस्सू सिंह निवासी टाटवाला गांव के रूप में हुई। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि नरेश कुमार छह दिसंबर की शाम चार बजे गैंडीखाता गया था। इसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने श्यामपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शव मिलने पर नरेश कुमार के भाई मामराज ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें