फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने गए एक युवक की दुर्घटना में मौत

Thu, 16 Jun 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। इनके साथ गए तीन अन्य दोस्त लापता बताए जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी बिल्केश्वर निवासी अभिनव (20) पुत्र सतीश चंद अपने दोस्त अक्षय का जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार की दोपहर को चीला रेंज में गया था। बताया जाता है कि उसके साथ अक्षय सहित पांच युवक थे। मंगलवार की दोपहर को वे एक बजे वह घर से निकले थे। जब वह लौट रहे तो रास्ते में एक बाइक दूसरी ओर से आ रहे एक्टिवा से टकरा गई। जिसमें दोनों की वाहनों पर सवार चार युवकों को चोटे आईं। एक्टिवा सवार तो अपना एक्टिवा वहीं पर छोड़कर निकल गए।  बाइक सवार अभिनव और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 8 बजे के बाद किसी ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद अभिनव और मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अभिनव की मौत हो गई। जिसका बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौके से एक्टिवा और बाइक को लक्ष्मण झूला पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें