फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जेल में बंद बदमाश को बी वारंट पर लेगी तेलंगाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाश को तेलंगाना पुलिस रुड़की जेल में बंद होने पर अब बी वारंट पर लेगी। इसके लिए तेलंगाना पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ समय पूर्व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन




तेलंगाना के सुल्तान बाजार कोतवाली क्षेत्र में कुछ समय पूर्व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तेलंगाना पुलिस की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की थी। जांच में पता चला कि लूट में आबिद निवासी मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की भूमिका भी है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी थी। इसी बीच रुड़की कोतवाली पुलिस ने आबिद निवासी मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी की गिरफ्तारी होने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय कोतवाली में संपर्क किया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तेलंगाना पुलिस की टीम रुड़की जेल में बंद आबिद को बी वारंट पर लेगी। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें