फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, फोटो इंस्टाग्राम पर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो समेत आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी व सीओ सिटी के निर्देशन में नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने टीमें बनाई हैं। राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर रवाना हुई हैं। आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबिरों की टीम को भी सक्रिय किया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें