फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मुरादाबाद का 15 दिन से लापता किशोर हरकी पैड़ी के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- माता-पिता के निधन के बाद दादी कर रही थी पालन-पोषण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। घर से बिना बताए निकला मुरादाबाद निवासी किशोर करीब 15 दिन बाद हरिद्वार में सकुशल मिल गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने उसे हर की पैड़ी क्षेत्र से रेस्क्यू किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को दादी के सुपुर्द कर दिया।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मुरादाबाद निवासी किशोर करीब 15 दिन पहले घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गया था। वह ट्रेन से हरिद्वार पहुंचा था। यहां वह हर की पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर घूम रहा था। एएचटीयू कांस्टेबल शशिबाला, दीपक को किशोर के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे सकुशल रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तलाश कर संपर्क किया। उसके हरिद्वार में सकुशल मिलने की सूचना उसकी बुजुर्ग दादी को दी। सूचना मिलते ही दादी अपनी बेटी के साथ हरिद्वार पहुंचीं। दादी ने पुलिस को बताया कि किशोर के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह कुछ समय से उनके पास रह रहा था। करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी दवा लेने के लिए किशोर को 300 रुपये दिए थे। दवा लेने के लिए घर से निकला किशोर वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार को एएचटीयू ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें