फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: क्रॉस कंट्री दौड़ में राम, प्रियांशी, अरुण और करीना बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
- आईएमसी चौक से लेकर कचहरी और पेंटागन मॉल तक दौड़े प्रतियोगिता में शामिल धावक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 160 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता प्रातः 6.30 बजे योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार से शुरू हुई।
इसमें अंडर-14 वर्ग के धावक आईएमसी चौक तक गए, जबकि अंडर-18 वर्ग के प्रतिभागी कचहरी चौक तक दौड़े। ओपन वर्ग के धावकों ने पेंटागन मॉल तक का रास्ता तय किया। सभी वर्गों की दौड़ योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में ही समाप्त हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत और पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी समेत अन्य लोग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रत्येक आयु वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

-
बालक वर्ग के विजेता
अंडर 14 बालक वर्ग में राम ने पहला स्थान प्राप्त किया, कृष्णा दूसरे और वंश तीसरे स्थान पर रहे। वैभव और इशान्त ने भी शीर्ष पांच में जगह बनाई। अंडर 18 बालक वर्ग में अरुण विजेता बने, वंश कुमार दूसरे और प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग में सौरभ ने बाजी मारी, सागर पाल दूसरे और यश सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

-
बालिका वर्ग के विजेता
अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंकिता दूसरे और कहकशा तीसरे स्थान पर रहीं। निशा और लिव्या ने भी पुरस्कार जीते। अंडर 18 बालिका वर्ग में करीना ने जीत हासिल की, मानसी दूसरे और कार्तिका तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन महिला वर्ग में रितु विजेता बनीं, ललिता दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें