फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को बोनस मिला नहीं, नोटिस का खतरा

Thu, 01 Dec 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दीपावली का त्योहार के एक माह बाद भी शिक्षकों को अब तक बोनस नसीब नहीं हो पाया है। वहीं फार्म-16 भी शिक्षकों को दो साल से नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में उनके ऊपर टैक्स विभाग की कार्रवाई का खतरा भी मंडरा रहा है। जूनियर शिक्षक संघ ने दोनों मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


जनपद में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में करीब 400 शिक्षक कार्यरत हैं। दीपावली के बाद पूरा महीना गुजरने के बाद भी इन शिक्षकों को बोनस नहीं मिल पाया है। वहीं शिक्षकों को दो साल से फार्म-16 भी नहीं मिल पाए हैं। हर साल शिक्षकों का टैक्स तो कट  रहा है, लेकिन उनकी पूरी जानकारी इनकम टैक्स तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में शिक्षकों को डर है कि कहीं इनकम टैक्स विभाग उनके खिलाफ नोटिस जारी न कर दे। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौहान ने बताया कि एक महीना बीतने पर भी दीपावली का बोनस नहीं मिलने और दो साल से फार्म-16 न मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स विभाग के नोटिस का खतरा अलग से बना हुआ है। यदि अधिकारियों ने जल्द कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो संगठन विभाग के दफ्तर मेुं तालाबंदी करेगा। वहीं डीईओ बेसिक दिनेश चंद्र डिमरी ने बताया कि बोनस की ग्रांट अभी आई नहीं है। फार्म-16 तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही शिक्षकों को जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें