विश्व एड्स दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता रैली और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर प्राचार्य डा. भोला झा की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. निरंजन मिश्र ने एड्स के बारे में जानकारी दी। संचालन डा. वीके सिंहदेव ने किया। राष्ट्रीय इंटर कालेज औरंगाबाद आन्नेकी में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। प्रबंधक धर्मेंद्र चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रैली में कार्यक्रम अधिकारी मीरा चौहान, अशोक कुमार, शेखर सिंह, नरेंद्र पाटिल आदि मौजूद रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक सिडकुल में प्रधानाचार्य डा. राजेश उपाध्याय की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में राजवीर सिंह, जसपाल चौहान, अमित बिष्ट, रोहित सैनी आदि ने रक्तदान किया। गरीबदासी साधु संस्कृत में प्राचार्य डा. गोपालराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एड्स के विषय में बताया गया।
वहीं, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डा. कमलापति शास्त्री के अध्यक्षता में एनएसएस इकाई की ओर से एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किय गया। इस मौके पर महेश जोशी, कार्यक्रम अधिकारी साकेत प्रकाश मिश्रा, डा. बलदेव चमोली, रजनीश शर्मा, रविकुमार श्रीवास्तव, देवीदत्त कांडवाल, भाष्कर शर्मा आदि ने विचार रखे।
गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में मुख्य अतिथि डा. हरिगोपाल शास्त्री, प्राचार्य डा. केशव प्रसाद उपाध्याय, कुलसचिव डा. अजय कौशिक ने विचार रखे। जय भारत साधु महाविद्यालय श्रवणनाथ नगर हरिद्वार में हुण् प्राचार्य डा. वाणी भूषण भट्ट, डा. सोहन लाल बलूनी, कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलदीप चंद्र पंत ने एड्स के बारे में बताया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर में हुई निबंध प्रतियोगिता में दीपाली, सौरभ और राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। आशीष कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु, दीपक कुमार, मनोज कुमार, पुजा, स्वाति, नेहा, स्वालेहा आदि ने सहयोग प्रदान किया।