शिक्षिकाओं को सम्मानित करती इनरव्हील क्लब की पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल में सोमवार को इनरव्हील क्लब की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसएमएसडी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। वह समाज का शिल्पी है। मां पहली गुरु है। उसके बाद गुरु शिक्षा प्रदान कर समाज में मनुष्य को स्थापित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर मनु शिवपुरी ने कहा कि समाज को शिक्षक नई दिशा प्रदान करते हैं। मार्शल आर्ट वूशु की राष्ट्रीय कोच और हरिद्वार जिला वूशु एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सैनी ने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से ऊपर है।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, मार्शल आर्ट वूशु की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी, ताइक्वांडो कोच गगन भंडारी, योग शिक्षक सुमित गोयल, शिक्षक मुस्कान खंडूजा, सीमा चोपड़ा, सीमा ठाकुर, विनीता गौनियाल, नीना ननकानी और नीलम को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएमएसडी इंटर कॉलेज कनखल और प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया।