फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कैरम प्रतियोगिता में तरुण, शशांक और मानसी व कशिश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएसएमजेएन कॉलेज में हुई कैरम प्रतियोगिता
विज्ञापन

I

महाविद्यालय में खेलकूद विभाग की ओर से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में तरुण व शशांक और छात्रा वर्ग में मानसी वर्मा व कशिश ठाकुर की टीम ने बाजी मारी।
महाविद्यालय के मुख्य खेलकूद अधीक्षक प्रो. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में टीम-1 में मानसी वर्मा और काशिश ठाकुर, टीम-2 में संजना व कोमल ने प्रतिभाग किया। छात्र वर्ग में टीम-एक में तरुण व शशांक और टीम-दो में सुमित जोशी व अर्जुन ने हिस्सा लिया। खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल ने बताया कि तरुण व शशांक और छात्रा वर्ग में मानसी वर्मा व कशिश ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि खेलों से हमारे जीवन में अनेक प्रकार के गुणों का विकास होता है, इसलिए, खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें