फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बकाया 12 करोड़, वसूले महज साढे तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iलक्ष्य को पूरा करने का महज रह गया मार्च का महीना
I



ऊर्जा निगम की ओर से बिजली के बकायेदारों के खिलाफ भले ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है, लेकिन वसूली का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है, जबकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए महज मार्च का महीना रह गया है।



ज्वालापुर उप खंड से ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ता की ओर से उपयोग की गई बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। स्थिति ये है कि ज्वालापुर उप खंड से बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 12 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का समय पर लगातार भुगतान करने की अपील की जा रही है। बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की ओर से मात्र लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की वसूली गई है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं पर अभी भी बकाया चल रही है। ऐसे में मार्च माह में बकाया वसूलना ऊर्जा निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।



Iदस हजार के काटे जा चुके कनेक्शन
I


ऊर्जा निगम की ओर से बिल जमा नहीं करने वाले करीब दस हजार बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं। फरवरी माह में भी बिजली बिल जमा न करने वाले 1800 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं बिल जमा नहीं करा रहे हैं। बिल वसूलने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन









31 मार्च तक बकायेदारों का भुगतान जमा कराया जाना है। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं, उपभोक्ताओं से जल्द बिल जमा कराने की अपील भी की गई है। ताकि बिल जमा कर दें, बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

शिल्पी सैनी, उपखंड अधिकारी, ज्वालापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें