फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 मरीजों में डेंगू के लक्षण, हड़कंप

Sun, 06 Oct 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी डेंगू के हालात बदलने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के संभावित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक जनपद में कुल 392 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 211 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं शनिवार को 34 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें से 12 रुड़की और बाकी हरिद्वार शहर के हैं। नए मरीज मिलने से विभाग के होश फाख्ता है।
34 संभावित मरीज सामने आएजिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के शनिवार को 34 संभावित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 12 मरीज रुड़की में मिले हैं। वहीं 22 मरीज हरिद्वार शहर के अलग-अलग क्षेत्र से सामने आए हैं। सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक डेंगू के 392 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 211 मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। रुड़की में मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता ने बताया कि मौसम में ठंडक आने के बाद मरीजों की संख्या घटने की उम्मीद थी। लेकिन, संभावित मरीजों की संख्या जस की तस है। विभाग अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें