फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तमंचा लेकर घूम रहे संदिग्ध को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अयान निवासी बिजनौर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पुलिस टीम सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईएमसी चौक की तरफ एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अयान निवासी औरंगजेबपुर हरदास नगीना बिजनौर हाल महादेवपुरम, थाना सिडकुल बताया। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें